Uncategorized

मंडियों के स्थानांतरण से यातायात होगा व्यवस्थित – उपायुक्त


– नई भूमि तलाशने के निर्देश किए जारी
– मंडियों में काम करने वालों का रिकार्ड होगा तैयार

शिमला शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और मोटर माकेर्ट को शहर से बाहर स्थानातरिंत करने को लेकर आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि शहर से सब्जी मंडी, अनाज मंडी, लक्कड़ मंडी और ट्रांसपोर्ट को बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में प्रशासन प्रयासरत  है। इसके लिए भविष्य की दृष्टि से भूमि का चयन होना बहुत जरूरी है। हर दिन शहर में वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं बाजारों के कारण यातायात व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन के समक्ष एक बड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में कई बाजार जो कार्ट रोड़ के साथ सटे हुए है, उन्हें स्थानांतरित करने की योजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सब्जी मंडी के स्थानांतरण  के लिए शोघी के आसपास भूमि का चयन किया जाए ताकि भविष्य में फोरलेन भी सब्जी मंडी के नजदीक रहे और शहर में वाहनों की आवाजाही पर भी नियंत्रण लग सके।उपायुक्त ने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर संभावित भूमि का राजस्व रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद बैठक में विभिन्न मंडियों  के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन भी स्थानों पर नई मंडियां बनाई जाएगी, वहां मुख्य मार्ग पर प्रवेश और निकासी अलग रहेगी ताकि मंडी में किसी प्रकार की यातायात संबधी समस्या  पैदा न हो।

छोटी-छोटी मोटर मार्केट स्थानातरण होने से शिमला में विकसित होगी एक बड़ी मोटर मार्केट उपायुक्त ने शिमला शहर में मोटर मार्केट के लिए भी कोई चिन्हित स्थान का चयन करने के निर्देश दिए है।  शहर के चारों तरफ छोटी-छोटी मोटर मार्केट है। ऐसे में एक बड़े क्षेत्र में शहर की सबसे बड़ी मोर्टर मार्केट विकसित करने की दिशा में प्रशासन प्रयास कर रहा है ताकि शहर की मोटर मार्केट एक ही जगह पर स्थानांतरित हो सके।
टिम्बर मंडी को ऐसे स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा जहां पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सके।
बैठक में दाड़नी के बगीचे में सब्जी मंडी के स्थानांतरण के प्रस्ताव की जगह नए भूमि के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए गए है।
 शिमला व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मंडियों के स्थानांतरण को लेकर अपने सुझाव बैठक में रखे।
इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त भूपिंद्र अत्री,एसडीएम शिमला शहरी भानू गुप्ता, एसडीएम शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल शर्मा, शिमला व्यापार मंडल से हरजीत कुमार और विशाल सूद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

दुकानों का रिकार्ड होगा तैयार
उपायुक्त ने निर्देश दिए है कि शहर में विभिन्न मंडियों की दुकानों का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें कुल दुकानों की संख्या, काम करने वाले लोगों की संख्या, छोटे-बड़े वाहनों की दैनिक आवाजाही आदि शामिल होंगे। इससे मंडियों के स्थानांतरण की योजना में काफी मदद मिलेगी। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago