Categories: Uncategorized

“समर्थ 2024” के अंतर्गत “सुरक्षित भवन निर्माण” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

नाहन : उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज मंगलवार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजगढ़ द्वारा आपदाओं पर आधारित राज्य व्यापी जन- जागरूकता अभियान “समर्थ 2024” के अंतर्गत “सुरक्षित भवन निर्माण” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन, संस्थान प्रबंधन कमेटी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजगढ़ राजेंद्र ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मुख्यतः हिमाचल में भूकंप की गंभीर स्थिति को देखते हुए सुरक्षित भवन निर्माण शैली पर आधारित था। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि “समर्थ- 2024” राज्यव्यापी आपदा आधारित जन जागरूकता कार्यक्रम जो की 1 से 15 अक्टूबर तक पूरे राज्य में आयोजित किया जा रहा है। जिसका एकमात्र उद्देश्य प्रदेश में आपदाओं से होने वाले नुकसान एवं जान-माल को कम करना है। इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि एक्सपर्ट लेक्चर के लिए हिमेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, राजगढ़ व मनीष ठाकुर सरकारी ठेकेदार ने विस्तृत रूप से सुरक्षित भवन निर्माण शैली एवं तकनीक को सबके साथ सांझा किया। कार्यशाला का संचालन, अमृत कुमार इंस्ट्रक्टर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राजगढ़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़, ग्राम पंचायत प्रधान टिक्कर, संस्थान के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ, स्थानीय मीडिया व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

30 minutes ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

5 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

6 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

7 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

9 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

11 hours ago