Categories: Uncategorized

बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक – एडीसी

हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन शिमला द्वारा जिला कल्याण अधिकारी शिमला के सौजन्य से वृद्ध आश्रम बसंतपुर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने उपस्थित वृद्ध जनों को इस दिवस की बधाई दी और सभी आवासी बुजुर्गों को मफलर देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों का हमारे जीवन के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसलिए हमें सदैव अपने बुजुर्गों का आदर और सम्मान करना चाहिए तथा उनके साथ हर त्योहार, उत्सव की खुशी और अनुभव साझा करने चाहिए। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को बुजुर्गों के सम्मान में समूचे विश्व में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वृद्धा अवस्था से जुड़ी चुनौतियों और अवसरों के संबंध में जन जागरूकता पर बल देना है।

इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम बसंतपुर के शौचालय, रसोईघर,का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम मे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर स्कूल के बच्चों द्वारा वृद्ध जीवन पर आधारित चित्रकला, लघु नाटिका तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसके लिए कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया | इस अवसर पर वृद्ध आश्रम की आवासी मीरा द्वारा गीत प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन भी किया गया | राजकीय महाविद्यालय सुन्नी के राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवी छात्र एवं छात्राओं का सीधा संवाद आश्रम के वृद्ध जनों के साथ स्थापित किया गया, जिसमें उन्होंने वृद्ध जनों के बहुमूल्य परामर्श को सुना। इसके पश्चात जिला कल्याण अधिकारी ने विभाग द्वारा वृद्ध जनों के लिए चलाई जा रही अनेक योजनाओं तथा आश्रम के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी सुनी डॉ. जय प्रकाश ने अवगत करवाया कि आश्रम में इस अवसर पर वृद्ध जनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें मधुमेह, खून की जांच की गई | इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुन्नी राकेश शांडिल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सुन्नी डॉक्टर जय प्रकाश, पंचायत प्रधान मीना ठाकुर पंचायत समिति सदस्य और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago