Categories: Uncategorized

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),

जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) टीम ने नशीली दवाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल और टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद की गई हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज SIU टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि साबिर अहमद, पुत्र स्वर्गीय जमील अहमद, निवासी कांशीवाला (सब्जी मंडी के पास), लंबे समय से नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशीले कैप्सूल और दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त है। सूचना के मुताबिक, वह स्कूटी नंबर HR01AC-6996 पर पांवटा साहिब की ओर से नाहन की तरफ आ रहा था।सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्कूटी को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद हुईं।इस संबंध में पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह ये दवाइयां कहां से लाया और किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी संभव है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

12 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

12 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

12 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

19 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

20 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago