Uncategorized

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण – II में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के उपलक्ष्य में एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण – II में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सहयोग से एनएचपीसी चिकित्सालय, नगवाई कार्यालय परिसर में दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परियोजना के डॉ. ज्‍योतिर्मय जैन, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) और श्री अंगद कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) ने शिविर का उद्घाटन करते हुए बताया कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे में शिक्षित करना तथा अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करना है। रक्तदान शिविर में पार्बती परियोजना के कर्मियों और संविदा कर्मियों ने रक्तदान किया। इस रक्तदान में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। श्रीमती श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक(मा.सं.),श्री राजेंद्र सिंह रावत,उप महाप्रबंधक (वित्त), डॉ.मीरा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक(मा.सं.), डॉ.पिंकी कुमारी रॉय, ग्रुप वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के वरिष्ठ तकनीशियन श्री भीर सिंह अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

12 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

14 hours ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

3 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

5 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

6 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

7 days ago