Uncategorized

समेज स्कूल को सौंपा गया 04 कम्प्यूटर 04 यूपीएस उपकरण सेट


सुरजीत नेगी/ रामपुर बुशहर। समेज गांव, हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बादल फटने के कारण भारी तबाही हुई थी, जिसमें कई घर और स्कूल क्षतिग्रस्त हुए । इस आपदा में बचाव और राहत कार्यों में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। सरकार और विभिन्न राहत एजेंसियाँ मिलकर प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाई गयी l

समेज क्षेत्र के प्राईमरी एवं हाई स्कूल भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए और संपूर्ण भवन के साथ सामान भी बह गए; जिससे बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ रहा था l इसी उद्देश्य से स्कूली बच्चों को सहायता प्रदान करने की जिज्ञासा से ऑफिसर महिला क्लब की चीफ पैटर्न श्रीमति अनामिका कुमार के विचारों से उदधृत इस नेक काम में भागीदारी रही ऑफिसर क्लब , झाकड़ी; ऑफिसर्स लेडीज क्लब, झाकड़ी; नाथपा लेडीज क्लब, झाकड़ी, सुपरवाइजर क्लब, झाकड़ी; स्टाफ लेडीज क्लब, झाकड़ी के सम्पूर्ण सहयोग से आज दिनांक 23-9-2024 को सभागार में 04 कम्प्यूटर 04 यूपीएस एवं 04 की-बोर्ड को प्रधानाचार्य महोदय व अध्यापक समेज को हैंडओवर किया गया ताकि आज के तकनीकी व आधुनिक युग में बच्चों को उच्च क्वालिटी का स्तर मिल पाए । इस दौरान कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार भी सादर उपस्थित रहे l इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष भी शामिल रहे l
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक श्रीमति अनामिका कुमार एवं ऑफिसर्स लेडीज़ क्लब और स्टाफ लेडीज क्लब एवं ऑफिसर क्लब एवं स्टाफ क्लब के अंशदाता जिन्होंने इस नेक कार्य मे भागीदारी निभा कर समाज के बीच एक उदाहरण स्थापित किया है l श्रीमति अनामिका कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में हमें इंसानियत दिखा कर अवश्य मदद करनी चाहिए l उन्होंने सभी का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया l

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

49 minutes ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

2 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

4 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

5 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

5 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

5 hours ago