Uncategorized

राजकीय महाविद्यालय पझोता में मनाया गया विश्व ओज़ोन दिवस

ब्युरो रिपोर्ट : राजकीय महाविद्यालय पझोता की इको क्लब इकाई द्वारा विश्व ओज़ोन दिवस के अवसर पर 16 सितंबर, 2024 को कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गई । इन प्रतियोगिताओं में काजल ठाकुर, श्रुति, मंजू,नितिका, राहुल, अंजली बाला, कशिश और नीरज ने हिस्सा लिया ।यह कार्यक्रम महाविद्यालय में आयोजित किया गया जिसमे महाविद्यालय के प्रचार्या डॉ शिवानी शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस वर्ष विश्व ओज़ोन दिवस की थीम “Ozone for life” थी।इस अवसर पर इको क्लब की संयोजक सहायक प्रोफ़ेसर आशा रानी ने विद्यार्थियों को ओज़ोन के महत्व के बारे में बताया तथा अपने जीवन में छोट-छोटे बदलाव करके ओज़ोन परत तथा पर्यावरण के सरंक्षण के बारे में बताया। “विश्व ओज़ोन दिवस”के अवसर पर छात्रों को एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसका विषय The Ozone Layer -Save Ozone, Save Earth था।इस अवसर पर प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा जी ने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल पद्धति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया।
कार्यक्रम के सफल और सुचारू आयोजन के लिए डॉ शिवानी शर्मा जी ने सहायक प्रोफ़ेसर आशा रानी (संयोजक इको क्लब), सहायक प्रोफ़ेसर अनिकेत शर्मा तथा सहायक प्रोफ़ेसर सौरभ ठाकुर को हार्दिक बधाई दी। इस कार्यक्रम के दौरान श्री सुभाष अत्तरी जी एवं श्री जोगिंदर्जी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

16 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

18 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

19 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

22 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

22 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

22 hours ago