Uncategorized

एचआईवी और एड्स के बारे में युवा वर्ग को जागरूक होना जरूरी-डा. अजय पाठक


नाहन में आयोजित मैराथन के विजेताओं को मिले नकद पुरस्कार
नाहन-10 सितम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने कहा है कि एचआईवी और एड्स की रोकथाम के लिए युवा वर्ग का जागरूक होना अनिर्वाय है। उन्होंने कहा कि यदि युवा वर्ग जागरूक होगा तो एचआईवी और एड्स पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि असुरक्षित यौन सम्बन्ध और विभिन्न कारणों से असुरक्षित सिरिंज लगाने के कारण एचआईवी और एड्स की संभावनायें बढ़ जाती हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज मंगलवार को नाहन में एचआईवी और एड़स की रोकथाम के लिए आयोजित युवाओं की एक मैराथन के अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। युवाओं की इस मैराथन का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और एड्स कंट्रोल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह मैराथन चौगान मैदान से आरम्भ होकर नया बाजार होते हुये विला राउंड होकर चौगान में समाप्त हुई। इस मैराथन में सिरमौर जिला के विभिन्न रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया।इससे पूर्व, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डा. अजय पाठक ने कहा कि किसी सूरत में असुरक्षित यौन सम्बन्ध नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार आजकल की युवा पीढ़ी में ड्रग्स आदि का प्रचलन बढ़ गया है, इससे भी बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंरिज के माध्यम से ड्रग्स लेने वाले युवा सेक्सुअल संक्रमण और हेपेटाईटस जैसी विभिन्न जानलेवा बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की तरह हिमाचल के हर जिले में इसी प्रकार के मैराथन किये जा रहे हैं ताकि युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।

लड़कों की मैराथन में शुभम रहे जबकि लड़कियों में प्रथम रही कामिनी
स्वास्थ्य विभाग और एडस कंट्रोल सोसायटी द्वारा आयोजित मैराथन एवं जागरूकता कार्यक्रम में आईटीआई बोगधार के शुभम प्रथम, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के मनोज कुमार द्वितीय तथा आईटीआई नाहन के ओम प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। प्रथम विजेता को 2500 रुपये, द्वितीय विजेता को 2000 रुपये तथा तृतीय विजेता को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय भरली के विशाल और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब के राहुल राणा को सांत्वना पुरस्कार मिला। लड़कियों के मैराथन में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान पांवटा साहिब की कामिनी ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय रेणुकाजी की अंजना ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय रेणुका जी की श्वेता ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम विजेता को 2500 रुपये, द्वितीय विजेता को 2000 रुपये तथा तृतीय विजेता को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह की शिवानी चौहान और राजकीय महाविद्यालय भरली की भूमिका ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किये।
रेड रिबन क्लब प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं-डा. वीना संगल
सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. वीना संगल ने एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान में अपना सहयोग देने के लिए युवाओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्लब इस दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का आभार जताया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिषा अग्रवाल, डा. यशवंत सिंह परमौर मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डा. अनुपमा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

2 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

2 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

1 day ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

1 day ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

1 day ago