Uncategorized

डेंगू से निपटने के लिए हर गली-मोहल्ले में चलाया जाएगा छिड़काव अभियान


सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर।हाल ही में रामपुर बुशैहर में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने आज कार्यालय-परिसर से छिड़काव अभियान की शुरूआत की । इस अभियान में समस्त विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी मौजूद रहे ।
कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख श्री मनोज कुमार ने छिड़काव अभियान को हरी झण्डी दिखाई । इसमें मुख्यतः नालियों, गड़डों और पानी जमने वाले स्थानों पर कीटनाशक LAMBDA CYHALOTHIN को डीज़़ल के साथ सही मात्रा में मिलाकर छिडकाव किया जाएगा ताकि इसका प्रभाव एवं परिणाम बेहत्तर हो । उन्होंने कहा कि यह परियोजना अपनी नैतिक जिम्मेदारी के अंतर्गत जो भी संभव हो पाए करेगी इसके साथ-साथ लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और घरों में भी सफाई का विशेष ध्यान रखें ।
उन्होंने कहा कि डेंगू एक वायरल बीमारी है जो विशेष मच्छर के काटने से फैलती है और यह मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ती है इससे भविष्य में गंभीर बीमारी का खतरा पैदा है इसके सावधानी बरतनी जरूरी है । इस अवसर पर उन्होंने पीएसआई टीम की सराहना भी अक्सर आपदा-स्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन को हमेशा तैयार रहती हैं ।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago