Uncategorized

पच्छाद के नैना टिक्कर की अर्पिता 720 में से 633 अंक लेकर की नीट परीक्षा क्रैक

पच्छाद के नैना टिक्कर की अर्पिता शर्मा ने अपने माता पिता के सपनों को साकार करते हुए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा नीट क्रैक की है। अर्पिता ने दूसरे प्रयास में यह सफ़लता हासिल की है। वह मण्डी के नैर चौक के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एम०बी०बी०एस० की पढ़ाई करेंगी। ग़ौरतलब है कि अर्पिता के पिता शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय शमलाटी मझगाँव में बतौर मुख्य शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं व माता आरती शर्मा गृहणी हैं ।अर्पिता से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वो एम०बी०एस०एस० के पश्चात PG व MD करेंगी। नैना टिक्कर पँचायत के सेर पडोल गाँव की अर्पिता ने बारहवीं तक की शिक्षा आर्मी स्कूल नाहन से पूरी करने के बाद कैरियर एकेडमी नाहन से प्रशिक्षण लेने के पश्चात यह परीक्षा उत्तीर्ण की। मण्डी के नैर चौक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने के पश्चात अर्पिता ने अपनी इस सफ़लता का श्रेय अपने माता पिता, शिक्षकों व कैरियर एकेडमी को दिया।अर्पिता की इस सफ़लता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अर्पिता के पिता अनिल शर्मा ने बताया कि अर्पिता बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहती आई है व इस परीक्षा के लिए भी वह 16 से 18 घण्टे पढ़ाई करती थी।पिछले कुछ समय में ही पच्छाद क्षेत्र के मेधावियों ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है जो पच्छाद के लिए गर्व की बात है। ज़ाहिर है कि इस से क्षेत्र के बाकी युवा भी प्रेरणा लेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

6 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

8 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

9 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

12 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

12 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

12 hours ago