कुल्लू (पूजा ठाकुर) पुजारी कल्याण संघ जिला कुल्लू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष सीपीएस सुंदर ठाकुर से मांग की है कि पुजारी कल्याण संघ को भी दशहरा कमेटी का सदस्य बनाया जाए। संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान ने कहा है कि पुजारी देव समाज का प्रमुख अंग है वाबजूद इसके पुजारी संघ को उपेक्षित रखा गया है। आजतक बार-बार मांग करने पर दशहरा कमेटी का संघ को सदस्य नहीं बनाया गया है और न ही पुजारियों को भत्ता दिया जाता है। उन्होंने कहा कि गुर,बजयंत्री को दशहरा पर्व के दौरान भत्ता दिया जाता है जबकि पुजारी कल्याण संघ की बार-बार मांग पर भी उन्हें उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुजारी दुःखी होगा तो देवता भी सुखी नहीं हो सकते हैं। पुजारी के बिना कोई भी देव कार्य शुरू नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि पुजारी 24 घण्टे देवता के पास ड्यूटी देते हैं,चाकरी करते हैं और पूजापाठ के साथ पहरेदारी करते हैं। फिर भी न जाने सरकार हर वर्ष पुजारियों के साथ अन्याय क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि पुजारी का देव समाज में अहम भूमिका है और पुजारी के बिना कोई भी देव कारज नहीं होता फिर भी संघ को दरकिनार किया जा रहा है जो बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि होना तो ऐसा चाहिए था कि पुजारी को हर तरह की सुविधा प्रदान होनी चाहिए थी जबकि यहां सब उल्टा है। उन्होंने कहा कि एक बार जिला पुजारी संघ व सभी खंडो के संघ फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष से गुहार लगाता है कि पुजारी कल्याण संघ की जायज मांगों को माना जाए। जब पुजारी खुश होंगे तो देवता भी खुश होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार उन्हें न्याय मिलेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…
मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…