Uncategorized

गावँ भनोग में 800 वर्ष पुराने प्राचीन शिवलिंग के मंदिर शिखर पर कलश की हुई स्थापना

हरदेव भारद्वाज, राजगढ़ : आज बाग भनोग गावं में भगवान शिव के मंदिर शिखर में कलश स्थापना का आयोजन किया गया. इस उपलक्ष पर सतीश ठाकुर जिला परिषद, सदस्य शिलांजी व देव शर्मा निहोग निवासी ने बतौर मुख्य यजमान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के आयोजक व् शिवमन्दिर प्रन्धक रत्न प्रिया व् कमेटी बाग भनोग के अध्यक्ष नित्यनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की यह शिवलिंग लगभग 800 वर्ष पुराना है, जिसकी महिमा को शब्दों में कहा नहीं जा सकता है, इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले कई वर्षों से गावं वालों , श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग से चल रहा है. अभी इस मंदिर के बाहरी निर्माण में कार्य बाकि है जल्द ही ये एक भव्य मंदिर में तब्दील होगा और दूर दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले आम जन भी इस प्राचीन जो लगभग 800 वर्ष पुराने शिवलिंग है उसके दर्शन कर पाएंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की मंदिर में पुरे विधिविधान के साथ शिखर पर कलश की स्थापना की गई है। इस कार्यक्रम में रत्न हॉबी, वेदप्रकाश शर्मा, भानु चौधरी, कृष्ण दत्त शर्मा, नरेंद्र शर्मा, क्षमादत्त, चंद्र मनी पूर्व प्रधान,ग्राम पंचायत डिंबबर, राजेन्द्र, राजपाल, परमेश्ववर दत्त, महिला मंडल प्रधान रक्षा देवी सहित सेकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की व भगवान शिव शंकर का आशीर्वाद लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

6 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

10 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

12 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

14 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago