मुख्य समाचार

किन्नौर : मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तय लक्ष्य को समय पर पूरा करें अधिकारी – उपायुक्त किन्नौर

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक बीते कल उपायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत लाभकारी है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने का आहवान किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लंबित मामलों को औपचारिकताएं पूर्ण कर जल्द निपटाएं। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से आह्वान किया कि अपना स्वरोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत अपने नजदीकी बैंक शाखाओं में जाकर टैंट हाउस, साउंड सिस्टम, आटा-चक्की, पिक-अप वाहन, रेस्तरां, कैफे इत्यादि व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण के लिए आवेदन करें जिस पर सरकार द्वारा सस्ती ब्याज दर तथा अनुदान राशि का भी प्रावधान किया गया हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पात्र लोगों के प्रति सकारात्मक रूख अपनाएं और वर्तमान राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ धरातल पर पहुंचाए। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जनजातीय जिला किन्नौर की महिलाओं को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है जिसके अंतर्गत महिलाओं को उनके व्यवसाय आरंभ करने के लिए ऋण पर 35 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जिला की महिलाओं से आह्वान किया कि वे व्यवसाय आरंभ करने के लिए आगे आएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला के युवाओं से भी आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाएं तथा अपना व्यवसाय शुरू कर स्वरोजगार सहित अन्य को भी रोजगार का अवसर प्रदान करें। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरू लाल नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उपस्थित जनों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी एवं निजी, सरकारी बैंकों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago