मुख्य समाचार

किन्नौर : राजस्व मंत्री ने साडा क्षेत्र के संदर्भ में ली बैठक, सांगला क्षेत्र को स्वच्छ बनाने पर दिया बल

किन्नौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में आज रिकांग पिओ, सांगला व कामरू विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। इस दौरान साडा क्षेत्र की सीमा, ठोस-तरल कचरा प्रबंधन, जल निकासी, स्ट्रीट लाईट इत्यादि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने साडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए तथा अधोसंरचना विकास सुनिश्चित किया जाए ताकि साडा क्षेत्र की स्थिति को और बेहतर किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने रामलीला मैदान में निर्माणाधीन पार्किंग को खोलने बारे में गहनता से विचार विमर्श किया ताकि साडा प्राधिकरण को आय अर्जित की जा सकें। बागवानी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल्पा, रिकांग पिओ व सांगला में सुलभ शौचालयों की स्थिति को और बेहतर बनाया जाए तथा पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे यातायात को सुचारू ढंग से नियंत्रित करे ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सकें। इसके अतिरिक्त शहर में कचरा प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कूडा एकत्रित करना तथा सफाई कर्मचारियों को वेतन देने पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने पर्यटन स्थल सांगला मुख्य बाजार में जल निकासी को सुदृढ करना तथा सुलभ शौचालय बस स्टैन्ड में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करना तथा करच्छम सांगला सड़क मार्ग पर निर्मित शौचालय को शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए। जगत नेगी ने उपस्थित गैर सरकारी सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बैठक का संचालन किया और साडा क्षेत्र में चल रहे कार्यों से कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, अधीषाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश सैन, अधीषाशी अभियन्ता विघुत टाशी नेगी, गैर सरकारी सदस्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago