शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
आज राजकीय महाविद्यालय संजौली में भूगोल विभाग द्वारा “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारत की अंतरिक्ष के क्षेत्र की उपलब्धियों एवम चुनौतियों के बारे में जानकारी सांझा करना था। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा के कर कमलों द्वारा किया गया , जिसमें भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो॰ मोना शर्मा, डॉ॰ ख्याल चंद और डॉ॰ आदर्श शर्मा उपस्थित रहे । इस उपलक्ष्य पर भूगोल विभाग ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया, जिसमें बी॰ ॰ के प्रथम , द्वितीय एवम तृतीय वर्ष के छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में कुल छ: टीमों ने भाग लिया। जिसमें टीम “गिरी” विजेता रही जिसके सदस्य रितिका चौहान, रोहित व चुन्नी लाल रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…