मुख्य समाचार

सिरमौर : भाट ब्राह्मण कल्याण समिति की विशेष बैठक 27 अगस्त को हरिपुरधार में – ओम प्रकाश शर्मा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सिरमौर जिला में अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध भाट ब्राह्मण कल्याण समिति पंजीकृत की कार्यकारिणी की विशेष बैठक 27 अगस्त 2024 मंगलवार को गिरी पार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार में निश्चित की गई है। यह जानकारी देते हुए भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में भाट ब्राह्मण कल्याण समिति द्वारा गिरी पार क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए गए मामले में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका में पार्टी बनने के विषय में महत्वपूर्ण विचार विमर्श किया जाएगा और माननीय उच्च न्यायालय द्वारा मांगे गए दस्तावेजों के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा। ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि बात ब्राह्मण समुदाय आज तक बिखरा हुआ कुनबा रहा है इसी कारण अपने समुदाय के कल्याण के लिए एकजुट होने की नितांत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि इस बैठक में भाट ब्राह्मण के कल्याण के लिए उठाए जाने वाले ठोस कदमों पर भी रणनीति तैयार की जाएगी । ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में हरिपुरधार भाट ब्राह्मण कल्याण समिति की हरिपुरधार इकाई का गठन भी किया जाएगा । इस ईकाई के गठन के उपरांत गिरपार क्षेत्र की सभी तहसीलों और उप तहसीलों में भाट ब्राह्मण इकाइयों के गठन का कार्य संपूर्ण हो जाएगा । ओम प्रकाश शर्मा ने सभी तहसील इकाइयों के पदाधिकारीओ और भाट ब्राह्मण कल्याण समिति के सभी पदाधिकारीओ और कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया कि वह 27 दिसंबर को प्रातः 11:00 बजे उक्त बैठक में भाग लेने के लिए हरिपुरधार मंदिर पहुंचे ताकि सभी के सहयोग और विचार विमर्श से भाट ब्राह्मण समुदाय के कल्याण के लिए ठोस कार्यक्रम तैयार करने के लिए सलाह मशविरा किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

4 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

1 day ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

1 day ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

1 day ago