मुख्य समाचार

उत्कृष्ट महाविद्यालय सन्जौली के ईको क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

22 व 23 अगस्त को उत्कृष्ट महाविद्यालय सन्जौली की प्रधानाचार्य प्रोफ. भर्ती बागरा के मार्गदर्शन से ईको क्लब के अध्यापको एवं छात्रों द्वार पौधारोपण किया गया। यह पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर शुरु किए गए प्लांट फ़ॉर मदर अर्थ अभियान, एक पेड़ माँ के नाम के अन्तर्गत किया गया है। यह पौधारोपण दिनांक 22 अगस्त को जाखू के समीप बेन्मोरे वार्ड में किया गया। इस पौधारोपण की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा एक पौधा लगाकर और सभी प्रतिभागियों को हौसला व इस कार्य को करने के लिए बधाई दे कर हुई। इस कार्य में महाविद्यालय के ईको क्लब की प्रमुख प्रोफ. दीप्ति गुप्ता और सदस्य प्रोफ. सुशील शर्मा और प्रोफ. सरला ठाकुर के साथ लगभग सौ छात्र शमील रहे। अध्यापक व छात्रों ने मिलकर चेडृस देओदरा के लगभग सौ पौधे लगाए। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने मिलकर जाखू क्षेत्र के पास के इलाकों में साफ सफाई भी करी। 23 अगस्त को प्राधान्यचर्या के मर्गदर्शा से महाविद्यालय के ईको क्लब ने महाविद्यालय के परिसर में भी पौधारोपण किया। इस कार्य में भी ईको क्लब की प्रमुख प्रोफ. दीप्ति गुप्ता और सदस्य प्रोफ. सुशील शर्मा के साथ प्रोफ. मोना शर्मा और प्रोफ. हिमानी सक्सेना शमील रहे। महाविद्यालय के परियर मे हिबिसकस, रोज़ व जैसमिन के पौधे लगाए गये। सभी प्रतिभागियों ने मिल कर इस कार्य को पुर्ण रुप से कामयाब बनाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

21 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago