मुख्य समाचार

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के बैचवाईज आधार पर 16 पद भरे जायंगे

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता),

सिरमौर जिला में प्रारम्भिक शिक्षा विभाग में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के 16 पद बैचवाईज आधार भरे जायेंगे। भर्ती हेतु उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 29 और 30 अगस्त 2024 को काउंसलिंग होगी।उप निदेशक प्रारम्भिक सिरमौर शिक्षा राजीव ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए शास्त्री के कुल 16 पद बैच वाईज आधार पर भरे जाने हैं जिनमें 11 पद अनारक्षित हैं जबकि तीन पद अनूसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति तथा एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। उन्होंने कहा कि यह भर्ती अपडेड बैच के आधार पर होगी।राजीव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों से सम्बन्धित पात्र अभ्यर्थी भी निर्धारित काउंसलिंग में 29 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर स्थित नाहन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

21 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago