मुख्य समाचार

शिमला : रामपुर उपमंडल के समेज गाँव में बंद हुआ सर्च ऑपरेशन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल के समेज गाँव में चल रहा सर्च अभियान अब 21 दिन बाद स्थानीय लोगों की सहमति से बंद कर दिया गया है। अब केवल सतलुज नदी के आसपास लोगों की तलाश की जाएगी । जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को प्रशासन ओर सर्च टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की जिसके बाद यह सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया।  लेकिन प्रशासन ने बताया है कि अभी यह सर्च ऑपरेशन सतलुज नदी किनारे किया जाएगा ओर उन्होंने बताया कि अब भई लोगों को अपनों के मिलने की उम्मीद है । मिली जानकारी के अनुसार समेज गाँव मे आए फ्लैश फ़्लड के बाद यहाँ कुल 36 लोग बह गए थे । गौरतलब है कि शिमला के रामपुर के झाखड़ी के समेग गांव के ऊपर श्रीखंड की पहाड़ियों में बादल फटा था और यहां पर नीचे गांव में बाढ़ आ गई थी. इस फ्लैश फ्लड में समेज गांव का नामोनिशान मिट गया था. 31 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और कुल्लू में करीब 53 लोग लापता हुए थे, जिनमें से 24 लोगों की मौत हुई और शवों को बरामद कर लिया गया था.

समेज बाढ़ प्रभावितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा दिया गया, जो आज की महंगाई में कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि गत वर्ष की तर्ज पर इन परिवारों को सात लाख प्रति मकान देने की कृपा करें। इसके अलावा पशुओं और बागवानी पौधों का जायज मुआवजा दिया जाए। सर्च ऑपरेशन में जुटे केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी विभागों का पंचायत के प्रधान मोहन लाल कपाटिया ने बेहतरीन काम करने के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने एक अगस्त को मौके पर रहकर पूरे अभियान को सफल बनाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

21 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago