अपराध /दुर्घटना

कुल्लू : कुल्लू जिले के मनाली में प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत केस में होने लगे खुलासे, ब्यास नदी में मिली थी प्रिसिलिया की लाश

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

कुल्लू जिले के मनाली में युवती प्रिसिलिया की संदिग्ध मौत केस में अब खुलासे होने लगे है। 22 साल की युवती प्रिसिलिया मनाली के लेफ्ट बैंक में खकनाल की रहने वाली थी। 7 अगस्त को युवती परिजनों को यह कहकर गई थी कि वह दोस्तों के साथ जा रही है। लेकिन वह तीन दिन तक घर नहीं लौटी। युवती के पिता डैनियन ने मनाली की महिला से शादी की थी। जब 10 अगस्त को उसका फोन बंद हुआ तो पुलिस को शिकायत दी गई और पुलिस ने 12 अगस्त को केस दर्ज किया। 13 अगस्त को मनाली से 12 किमी दूर पतलीकूहल के पास 15 मील पर ब्यास नदी से प्रिसिलिया का शव ग्रामीणों ने खोजा। मनाली पुलिस तीन दिन तक युवती के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई। बाद में मोबाइल की लोकेशन के चलते पुलिस होटल ब्लैक मैजिक पहुंची थी। दरअसल, कुल्लू पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक युवक अजेय होटल ब्लैक मैजिक में काम करता था। वहीं, शनिवार को गिरफ्तार दूसरा आरोपी, आरोपियों का दोस्त है। दरअसल, इस मामले में होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई थी और सीसीटीवी फुटेज मे दो और आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। होटल ब्लैक मैजिक की सीसीटीवी में फुटेज ये चारों आरोपी युवती को गाड़ी में ले जाते हुए नजर आए हैं।

हालांकि, युवती की मौत के दस दिन बाद भी उसकी मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस मामले में प्रिसिलिया के दो दोस्तों के अलावा, दो अन्य युवकों की गिरफ्तारी मनाली पुलिस ने की है। शनिवार को कुल्लू पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया था जिससे इन आरोपियों की गिरफ्तारी से अब मामले की कड़ियां सुलझने लगी हैं। पुलिस ने इस केस में सबसे पहले प्रिसिलिया के दो दोस्तों को अरेस्ट किया था अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की 61(2) ,238, 239 अन्य धाराएं भी जोड़ी हैं। मामले में पहले कुल्लू के बड़ाग्रा निवासी निशांत उर्फ निशु और मंडी के पंडोह निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया था।  अर्चित के भाई को भी अब अरेस्ट किया गया है।

एसपी कुल्लू गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि आरोपी अजेय होटल मैजिक में नौकरी करता था। दोनों ने युवती को गाड़ी में डालने में आरोपी अर्चित और निशांत की मदद की। अजेय ने ही होटल की सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट की। युवती और दोनों युवक होटल के सेकंड फ्लोर पर कमरा नंबर 402 में रुके हुए थे। यहां से ये लोग युवती को गाड़ी में डालकर लेकर गए और फिर ब्यास नदी में फेंक दिया। पुलिस को शक है कि युवती की मौत 8 या 9 अगस्त के बीच में हुई है। हालांकि, अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट ना आने की वजह से मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

20 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago