मुख्य समाचार

विशेष राहत पैकेज को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला में गत वर्ष आपदा से प्रभावितों के लिए जारी विशेष राहत पैकेज को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रैस भी की। उपायुक्त ने कहा कि गत वर्ष आपदा से प्रभावितों के लिए प्रदेश सरकार ने विशेष राहत पैकेज जारी किया था। इसमें लाभार्थियों को मिलने वाले राहत राशि को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों को आदेश दिए है इस वर्ष भी आपदा प्रभावितों को मिलने वाली राहत सहायता में तीव्रता लाए। राजस्व विभाग का फील्ड स्टाफ कम से कम समय में लाभार्थियों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रयास करे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय प्रशासन का कार्य तुरंत होना चाहिए और प्रभावितों को हर संभव सहायता तीव्रता से मिलनी चाहिए। लोगों के कार्यों में किसी भी तरह की लेटलतीफी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि फील्ड स्टाफ राहत कार्यों में समय-समय पर फॉलोअप लेते रहें ताकि खामियों को जल्दी ठीक किया जा सके। इसके अलावा, निगरानी कर रहे अधिकारी भी निर्धारित समय पर समीक्षा करते रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी विशेष राहत पैकेज से जिला में 2235 प्रभावितों को सहायता प्रदान की गई है। गत वर्ष जिला में 389 घरों के पूरी तरह टूटने, 1551 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचने और 289 लोगों का कृषि, पशु एवं जमीन को हुए नुकसान पर सहायता प्रदान की गई है। जिला में राहत पैकेज के तहत 22 करोड़ रूपए की राशि आंबटित की गई है। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योती राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत कुमार सहित पटवारी और कानूनगो उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

3 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

14 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

17 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

17 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

17 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

1 day ago