मुख्य समाचार

शिमला : हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलाकारों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार उत्तर सांस्कृतिक क्षेत्र केंद्र पटियाला एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक गेयटी थियेटर परिसर शिमला में हर घर तिरंगा के बैनर तले कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा शपथ से हुआ। तदोपरांत सीटीओ चौक से एजी चौक तक जिला शिमला के 100 से अधिक लोक कलाकारों, रंगमंच के कलाकारों के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का संयोजन जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने किया तथा मंच संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा के उपरांत गेयटी थियेटर में देशभक्ति पर आधारित समूह गान, लोक गायक रमेश कुमार और रीता देवी ने युगल कांगड़ी गीत मे शहीद सैनिक की गाथा सुना कर दर्शकों को भाव विभोर किया, द बिगनर थिएटर ग्रुप ने देश भक्ति पर आधारित किसान का कर्म और सैनिक की शहादत को व्यक्त करते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। प्रसिद्ध लोक गायिका रोशनी शर्मा ने देशभक्ति के गीत तथा कोटगढ़ की मशहूर नाटियों से सब को मंत्रमुग्ध किया। इसी कड़ी में रोशनी जस्टा और साथियों ने मुजरा नाटी की आकर्षक प्रस्तुति दी। लोकगायक प्रवेश निहलटा, जय प्रकाश शर्मा, विनोद गन्धर्व, जेपी शर्मा, निशा चौहान ने सुंदर देश भक्ति गीत और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोक गीत के माध्यम से सैकड़ों दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वरिष्ट लोक गायिका कमला मेखटा और साथियों ने महासुवी नाटी में ठोडा, दीपक नृत्य, माला रासा व मुजरा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर एन जेडसीसी के कार्यक्रम अधिकारी राजेश बख्शी, ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार, सांस्कृतिक आयोजक जसविंदर सिंह, चित्रकार डॉ सुरेश शर्मा, तरुण देसाई, भूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

2 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

3 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

3 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

1 day ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

1 day ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

1 day ago