मुख्य समाचार

शिमला : नशा मुक्त अभियान के तहत उपायुक्त ने शपथ दिलाई

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बचत भवन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 2024 का अनुसरण करते हुए “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र“ के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें देश-प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है, तभी हमारा देश मजबूत होगा। नशे से बच्चों और युवा पीढ़ी को दूर रखने के लिए हम सभी को एकजुट होकर संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के आदि हो चुके लोगों का पुर्नवास करने में अपनी भूमिका निभाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी नशा एक चुनौती बन चुका है। एक जागरूक नागरिक के तौर पर जड़ से नशे को खत्म करने का प्रयास करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी के. आर चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago