मुख्य समाचार

कुल्लू :जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न

कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),

जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में कुल्लू में संपन्न हुई।बैठक में बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में पूर्व मंत्री एवम् प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर,बंजार विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी एवम् पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा  भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भविष्य में किए जाने बाले कार्यों की विस्तार से रूप रेखा रखी।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आने वाले कार्यों को पूर्ण करने के लिए सहयोग करने का आग्रह किया।बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि संगठन कार्यों को करने के लिए सभी पदाधिकारियों को तत्परता से आगे आना चाहिए।उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में आने वाले दिनों में तेज़ी लाई जाएगी। जिला के चारों मंडलों में इस कार्य की पूर्ति के लिए बैठकों का आयोजन करके लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। इसी तर्ज़ पर हर घर तिरंगा अभियान,विभाजन विभीषिका दिवस आदि कार्यक्रमों में भी तत्परता लाई जाएगी। इन  कार्यक्रमों के लिए जिला के प्रमुख पदाधिकारियों को भी जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक में आने वाले अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमर ठाकुर द्वारा किया गया।बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अर्चना ठाकुर,राहुल सोलंकी,जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,सुभाष शर्मा,रेखा गोलेरिया,जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी,सौरभ भारद्वाज,जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,चेतना शर्मा,जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश शर्मा, जिला कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज,जिला भाजपा सचिव सुनील करवा,सुशील कुमार सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago