मुख्य समाचार

चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर  में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

भरमौर(महिंद्र पटियाल/सवांददाता),

उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय( पट्टी )भरमौर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल ) भरमौर  में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । बैठक में विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस होमगार्ड व एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी दी जाएगी । उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंध और तय सीमा के भीतर आयोजन की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों व महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार भरमौर तेजराम, उद्यान विभाग डॉक्टर अशीष शर्मा, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग विजेंद्र , कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग पंकज कपूर और स्कूली प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

17 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

20 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

23 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago