स्वारघाट (मनदीप राणा/ संवाददाता),
हिमाचल -पंजाब सीमा के साथ लगती गंभीरपुर- मजारी खड्ड में पंजाब पुलिस ने भारी मात्रा में छुपाई गई लाहण नष्ट करने में सफलता पाई है।पंजाब की आनंदपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मजारी खड्ड निकट अवैध शराब निकालने का कारोबार किया जा रहा है।जिस पर पंजाब पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर मजारी गंभीरपुर खड्ड के जंगल में छापेमारी की।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को झाड़ियों तथा मिट्टी में छुपाए लाहण से भरे 5 ड्रम बरामद हुए।इन 5 ड्रमों में 1 हजार लीटर लाहण भरी हुई थी जिसे शराब बनाने में प्रयोग किया जाना था।लेकिन पंजाब पुलिस ने इससे पहले ही लाहण से भरे इन ड्रमों को नष्ट कर दिया।अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि लाहण से भरे इन ड्रमों को कौन लोग तैयार कर रहे थे।आनंदपुर साहिब के SHO ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…