शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 अगस्त 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलर पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलर का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलर द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद कैबिनेट मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल में साइबर ठगी का बड़ा जाल, छह साल में 390 करोड़ रुपये…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…