अपराध /दुर्घटना

सोलन : कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर गाड़ी पर गिरे पत्थर, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

सोलन (ब्युरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसून सीजन चल रहा है और इस दौरान पहाड़ों में पत्थर गिरने और भुस्खलन जैसी घटनाएं देखने को मिलती है | वहीँ आज सुबह सोलन जिले में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर दत्यार के पास अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गये | जिससे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है | सभी घायलों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया है। यह हादसा आज सुबह करीब 2:30 बजे हुआ है | वहीँ पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से कालका-शिमला एनएच 5 पूरी तरह बाधित हो गया है और इस कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बोलेरो PB 08C P9686 दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 3 अन्य बोलेरो सवार लोग घायल हो गए | हादसे में देव राज  40 वर्षीय पुत्र देस राज, निवासी पलाही गेट, फगवाड़ा कपूरथला की मौत हुई है और वहीँ गंभीर रूप से घायल हुए अन्य तीन लोगों की पहचान कुलदीप सिंह 40 वर्षीय निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब, भावुक 23 वर्षीय पुत्र चमन लाल मोहल्ला जालंधर सिटी और वंदना सोंधी 43 वर्षीय पत्नी चमन लाल निवासी मोहल्ला जालंधर सिटी पंजाब के रूप में हुई है | तीनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago