मुख्य समाचार

किन्नौर : उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने नाथपा के समीप बाईपास सड़क का किया निरीक्षण

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

किन्नौर जिला में सेब सीजन के दृष्टिगत उपायुक्त किन्नौर अमित कुमार शर्मा ने आज नाथपा के समीप बाईपास सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने एस0जे0वी0एन0 के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाईपास सडक पर बने बैली ब्रिज को दुरुस्त रखें ताकि सेब सीजन के दौरान मालवाहक वाहन बाईपास से आसानी से जा सके और जिले के किसानों व बागवानों को अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचाने में कोई असुविधा न हो। इसके उपरान्त उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग एन0एच0-05 निगुलसरी संवेदनशील स्थान का भी निरीक्षण किया और राष्ट्रीय उच्च मार्ग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां पर पर्याप्त मशीनरी एवं श्रमिक उपलब्ध हो ताकि आपदा की स्थिति में इस सड़क को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जा सके। उपायुक्त ने सेब नियंत्रण कक्ष चौरा का भी निरीक्षण किया तथा वहां पर सेब सीजन के संदर्भ में तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रमोद उप्रेति, राष्ट्रीय उच्च मार्ग एवं एस0जे0वी0एन0 के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago