मुख्य समाचार

किन्नौर :  ग्राम पंचायत स्पीलो व ग्राम पंचायत नाको में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

                   
हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और  जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत स्पीलो व किन्नौर जिले के दूरदराज क्षेत्र ग्राम पंचायत नाको में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाना हैं। जागरूकता शिविर कि अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में बोर्ड द्वारा अपने पंजीकृत कामगारों के जीवन स्तर को सरल व सुखमय बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अधिनियम 1996 के अनुसार वे सभी श्रमिक कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते है जो भवन, मार्गों, सड़क, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंतरण, टेलीफोन लाइनों, संचार माध्यमो व अन्य कार्य में अपनी सेवाएं किसी भी रूप में दे रहे है। नर देव सिंह कंवर ने बताया कि पंजीकरण के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत श्रमिकों की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है तथा पिछले 12 माह में न्यूनतम 90 दिन तक भवन एवं अन्य निर्माण कार्य में काम किया होना अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए कामगार को संबंधित जिला श्रम आधिकारी के कार्यालय में आधार कार्ड, बैंक पास बुक की प्रति, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा दो पासपोर्ट फोटो श्रम कल्याण अधिकारी के कार्यालय में  प्रस्तुत करने होगें । उन्होंने बताया कि पंजीकरण श्रमिकों व उनके आश्रितों को गंभीर बीमारी पर उनके चिकित्सा उपचार के लिए 50 हजार से 5 लाख तक का चिकित्सा सहायता व पंजीकृत सदस्य की मृत्यु होने पर नाम निर्देशितों/आश्रितों को 2 लाख से 4 लाख रू0 तथा उनके अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये तक की सहायता राशि का   प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कामगारों के  बेटी जन्म उपहार योजना के तहत पंजीकृत कामगार की दो बेटी के जन्म पर 51 हजार रू0 की सहायता राशि का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है व उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होने श्रम कल्याण विभाग के आधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला किन्नौर में श्रमिकों के हितों में मिलने वाले लाभों के बारे में उन्हें अधिक से अधिक जागरुक किया जाए ताकि श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाने वाले लाभों से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के उत्थान के लिए इस तरह के जागरूकता शिविर का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए तथा श्रमिकों को जागरूक करने के लिए उन्होंने जन प्रतिनिधियों को भी आगे आने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व श्रमिको की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। जागरूकता शिविर में ग्राम पंचायत स्पीलो में 70 ग्रामीणों व नाको में स्थित सीमा सड़क संगठन के 125 श्रमिकों ने भाग लिया तथा हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर विक्रम शर्मा बी0ओ0डी0 निदेशक हि0प्र0 नागरिक आपूर्ति निगम, सपन जसरोटिया जिला श्रम कल्याण अधिकारी, नरेश चौहान सहायक वित्तीय नियंत्रक, सहायक अभियन्ता बी0आर0ओ0 राकेश, पदम चंद पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान स्पीलो मोती चंद्र, उप प्रधान स्पीलो विजय पॉल, ज्ञान चंद्र वार्ड सदस्य, एडवोकेट प्रताप नेगी सहित श्रम विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

1 hour ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

2 hours ago

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…

3 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर केवी जतोग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), एनआईसी ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने के…

3 hours ago

आर.एस. बाली ने नारकंडा में किया 3 दिवसीय स्की स्नोबोर्ड चैंपियनशिप का शुभारम्भ

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व…

3 hours ago