मुख्य समाचार

शिमला : महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प योजना के तहत गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय शिमला के हॉल में महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चले महिला केंद्रित विधान साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्कूल व कॉलेज के बच्चों तथा महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमे मुख्य तौर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, पीसी-पीएनडीटी एक्ट, सखी निवास, (पालना) कामकाजी महिला आवास के तहत किए जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आयोजित शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आंगनवाडी सहायिकाओं को भारतीय न्याय संहिता (वीएनएस) में प्रमुख परिवर्तन जैसे महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध, बलात्कार, ताक-झांक, पीछा करना और महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने जैसे कृत्यों, शरीर के विरुद्ध अपराध, राजद्रोह जैसे भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्त्यों के लिए, अपहरण, और साइबर अपराध जैसे महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार और सामूहिक बलात्कार, बच्चे का अपहरण जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी स्नेहलता नेगी ने भी महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान मिशन शक्ति जिला के कोऑर्डिनेटर कृष्ण चौहान ने संकल्प के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर और उनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही मिशन शक्ति से जैंडर स्पेसलिस्ट मनोज वर्मा, पूरन शर्मा, फाइनेंस लिटरेसी स्पेसलिस्ट मीनाक्षी, बवीता मेहता, आईटी एसीसटेंट मीना, सुनीता व पोक्षण, एसीसंटे दिव्यांशी शर्मा वं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इसमें करीब 60 आंगनवाड़ी सहायिकाओं व पर्यवेक्षकों हिस्सा लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला ममता पॉल ने बताया कि 16 सप्ताह तक चलने वाले 100 दिवसीय इस जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों को उपरोक्त योजनाओं के तहत जागरूक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत भारत सरकार के यह विशेष जागरूकता कार्यक्रम 21 जून से 4 अक्तूबर तक शिमला जिला के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

35 minutes ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

14 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

14 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

15 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago