मुख्य समाचार

मंडी : गणई चौक के समीप खरखन नाले में देर रात आई बाढ़, जीप सवार दो युवकों का किया सफल रेस्क्यू

मंडी (नितेश सैनी /सवांददाता) ,

मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई चौक के साथ लगते नाले में अचानक आई बाढ़ ने एक जीप को अपने आगोश में ले ही लिया अगर समय रहते स्थानीय लोगों ने जीप को नहीं देखा होता एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। जानकारी देते हुए जीप चालक ने बताया कि वह थुनाग से सब्जी की गाड़ी लेकर सब्जी मंडी चैलचौक आया था। सब्जी मंडी में गाड़ी अनलोड करने के बाद देर रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त के कमरे में सोने जा रहा था रास्ते मे खरखन नाला पड़ता है उसे क्रॉस करके दोस्त के कमरे में पहुंच गया। लेकिन मौसम खराब होते ही अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई, चालक ने जीप को सुरक्षित स्थान पर पार्क करने के लिए नाले को क्रॉस करने की जहमत उठाई, जैसे ही चालक अपने साथी के साथ जीप लेकर नाले को पार कर ही रहा था कि अचानक हुई बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ गया और देखते ही देखते गाड़ी बीच नाले में फंस गई। गाड़ी में दो युवक सवार थे | स्थिति इतनी भयानक हुई कि जीप में सवार दोनों को जीप के बोनेट पर चढ़ना पड़ा व शोर मचाया। जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना का पता लगा तो उन्होंने तुरंत जीप सवार दोनों युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया और नाले में उतर गए। मौके पर जेसीबी मशीन को घटनास्थल पर बुलाया व कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों व जीप को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जीप चालक ने तुरंत मिली मदद के लिए सभी का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने यदि समय रहते जेसीबी मशीन को नही बुलाया होता तो एक बड़ी घटना पेश आ सकती थी। वही, हैरानी की बात है कि गाड़ी बीच नाले में अटकी रही और गोहर प्रशासन को घटना की भनक भी नही लगी लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

17 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago