मुख्य समाचार

शिमला : प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाल में रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वॉलीबॉल खेल ऊपरी शिमला की पहचान है। उन्होंने रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल की पहल की सराहना की तथा प्रतियोगिता के सफल समापन के लिए बधाई दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय नरेंद्र पुंटा की याद में आयोजित किया जा रहा है। उन्हें नेक इंसान के साथ अच्छे व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विकास भवन कोटखाई को जल्द ही लोगों को समर्पित किया जायेगा ताकि क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र विकास के दृष्टिकोण से प्रदेश में अलग पहचान रखता है। विकास की कड़ी को निरंतर आगे ले जाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। रोहित ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र बागवानी के लिए भी जाना जाता है इस दृष्टि से इस क्षेत्र में सड़कों का महत्व रहता है। क्षेत्र की सड़को के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया जायेगा।  इसके साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है जिसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल द्वारा आयोजित प्रथम स्वर्गीय नरिंदर पुंटा मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुजारली नंबर-4 की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सीबीसी कठासू एवं पुजारली नंबर- 4 के बीच हुआ,  जिसमे पुजारली नंबर 4 की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 42 हजार का नकद इनाम एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया, वही उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए एवं ट्राफी से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल पुजारली नंबर-4 एवं कडीवन के बीच हुआ, जिसमे पुजरली नंबर 4 विजेता रही। वही दूसरा सेमीफाइनल मैच सीबीसी कठासु एवं नंदपुर के बीच हुआ, जिसमे सीबीसी कठासु की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में अक्षय कापटा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, जिन्हे 3100 रुपए से सम्मानित किया गया। वहीं आयुष शर्मा बेस्ट लाइब्रो, सौरभ कलांटा बेस्ट सेटर, विपिन नेगी बेस्ट अटैकर एवं वंशज नेप्टा बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर को क्रमशः 2100 रुपए से सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने रॉयल स्पोर्ट्स क्लब बघाल को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, रॉयल्स स्पोर्ट्स क्लब बघाल के प्रधान संजीव पावटा, बीडीसी सदस्य संजीव शर्मा, स्थानीय पंचायत के उप प्रधान विकास रपटा, एलआर पुंटा, सहित क्लब के सदस्य, अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन हिंसक झड़प पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पथराव मामले में दोनों पक्षों के 11 गिरफ्तार; आज कोर्ट में होगी पेशी

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन के बाल्मीकि चौक पर 23 अक्टूबर को दो समुदायों के बीच हुए…

10 hours ago

शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार, शोघी में टैक्सी की तलाशी के दौरान मिली नशे की खेप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते…

1 day ago

नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, 29 अक्टूबर तक धारा 163 लागू; रैली-प्रदर्शन पर रोक

संध्या कश्यप नाहन नाहन में हिंसक झड़प के बाद प्रशासन सख्त, 29 अक्टूबर तक धारा…

2 days ago

राजगढ़ के मयोग गांव में युवक और महिला ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत मयोग गांव में एक युवक…

2 days ago

नाहन में वाल्मीकि जयंती जुलूस का रूट बदलने पर SDM को धमकी, मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात करीब 8 बजकर 37 मिनट पर…

3 days ago

राजगढ़ डिटेक्शन सेल की कार्रवाई, 9.82 ग्राम चिट्टे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्शन सेल…

3 days ago