मुख्य समाचार

मंडी : जोगिंदर नगर में कॉलेज छात्रा से स्नैचिंग, कुछ दूरी पर पकड़े पंजाब के तीन आरोपी

मंडी(नितेश सैनी/सवांददाता),

मंडी-पठानकोट एनएच पर ऐहजू के पास दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा से कार सवार पंजाब के तीन युवकों ने चेन, मोबाइल और पर्स छीनने का प्रयास किया। इस छीना झपटी में शातिर, युवती को कार के साथ करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। वहीं, जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में शातिरों ने कार से एक स्कूटी सवार महिला और होमगार्ड जवान को भी कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए गुम्मा में कार सवार तीनों युवकों को दबोच लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक ऐहजू के समीप सड़क किनारे कालेज की 20 वर्षीय छात्रा नेहा वर्मा निवासी गांव सूजा संद्राहल पंचायत मटरू दोपहर करीब 3 बजे घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। छात्रा को अकेला पाकर बैजनाथ की तरफ से बिना नंबर एक कार आई और युवती से छीना झपटी करने गली। युवती का बैग गले में पहने हुए होने के कारण वह इसे छीनने में सफल नहीं हो पाए तो शातिरों ने कार चला दी और युवती को अपने साथ ही घसीटते हुए 20 मीटर तक ले गए और युवती यहां सड़क पर गिर गई। जिस कारण वह चोटिल हो गई। इसके बाद शातिर जोगिंद्रनगर की तरफ चले गए। जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में बीच बचाव में आए होमगार्ड जवान और मौके पर स्कूटी सवार महिला को भी तेज रफ्तार कार से कुचलने का प्रयास किया गया। होमगार्ड जवान ने एक शातिर को दबोच ही लिया था कि शातिर ने मौके पर खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गए। इसी दौरान कार सवारों ने अपरोच रोड के समीप भी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के बाद शातिर पुलिस को चकमा देने के लिए बिना नंबर वाली कार में नंबर भी लगा चुके थे,लेकिन पुलिस ने गुम्मा में नाकाबंदी कर कार सहित तीनों युवकों को दबोच लिया। तीनों ही युवक पंजाब के बताए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। युवती के लिखित बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

17 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago