मुख्य समाचार

मंडी : दानवीर कर्ण श्री मूल मांहूनाग का दो दिवसीय जन्मोत्सव शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

मंडी(ब्यूरो रिपोर्ट),

देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूंनाग बखारी कोठी का दो दिवसीय जन्मोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। जन्मोत्सव का शुभारंभ राज्य सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने देवता दानवीर कर्ण श्री मूल माहूनाग की पूजा अर्चना कर देवता का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और देवताओं के आशीर्वाद से ही हम सब आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि दानवीर कर्ण श्री मूल माहुनग का नाम प्रदेश में आस्था और विश्वास के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों द्वारा फरवरी माह में विधानसभा में षड्यंत्र के तहत ऐसा माहौल बनाया गया की प्रदेश सरकार गिर रही है लेकिन भगवान की कृपा दृष्टि और आशीर्वाद से प्रदेश सरकार पुनः मजबूत होकर उभरी है और विधानसभा में फिर से सरकार के विधायकों की संख्या 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है और 22 हजार पदों को इसी साल भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेटनरी विभाग में फार्मासिस्टों को हाल ही में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है जबकि राजस्व विभाग में एक हजार पटवारियों की भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पात्र महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए और सालाना 18 हजार रुपए प्रदान कर रही है जिससे प्रदेश की हजारों महिलाएं लाभान्वित हुई है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है और भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद किया है जिसके परिणामस्वरूप डेढ़ साल के छोटे से कार्यकाल में राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व जुटाया है। उन्होंने लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि करसोग में निर्माणाधीन आईटीआई को 3.50 करोड़ रुपए प्रदान कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांहूनाग में निर्माणाधीन पीएचसी को पूर्ण करने के लिए आवश्यकतानुसार धन राशि उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अतिरिक्त, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर मांहूनाग में आईटीआई खोलने की संभावना तलाशने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक डा. केवल शर्मा व स्थानीय पंचायत प्रधान ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी महेश राज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक युवा कांग्रेस डॉ केवल शर्मा, कार्यवाहक एसडीएम करसोग कैलाश कौंडल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago