मुख्य समाचार

शिमला : सेब सीजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश-उपायुक्त शिमला

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कल से शुरू हो रहे सेब सीजन को लेकर आज फागु सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोमवार से सेब सीजन शुरू हो रहा है जिसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और बेहतर होनी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि सेब नियंत्रण कक्ष फागु और बलग में स्थापित किये गए हैं जहाँ पर सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मचारी 24×7 तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारीयों को नियंत्रण कक्ष में सेवारत कर्मचारियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी कर्मचारी को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। अनुपम कश्यप ने बताया कि सेब नियंत्रण कक्ष में मंडियों तक सेब ले जा रहे जीपीएस लगे वाहनों का पंजीकरण होगा और वाहन का पूरा विवरण हिमसेव एप्प पर डाला जायेगा जिसके बाद वाहन अपने गंत्वय स्थल की ओर निकलेंगे। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी ने सेब नियंत्रण कक्ष के बाहर बेहतर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बड़े वाहनों की वजह से यातायात पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। इस दौरान संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन परवीन टाक, डीएसपी अमित ठाकुर, तहसीलदार ठियोग विशाल नेगी, एएसआई नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

2 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

2 days ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

3 days ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

3 days ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

3 days ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

3 days ago