ब्यूरो रिपोर्ट
पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में पहल सिंह निवासी टोडापुर, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी रामपुरघाट, पांवटा साहिब ने बताया कि वह अपने साथी जॉनी के साथ अरविंद मालयान के मकान में काम करता है।शिकायत के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे दोनों बेसमेंट के बाहर बैठे थे। इसी दौरान रामपुरघाट निवासी मिंटू, विक्की और मनु वहां पहुंचे। आरोप है कि मकान निर्माण को लेकर बहसबाजी और गाली-गलौज के बाद तीनों ने दोनों मजदूरों के साथ डंडों और थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।पुलिस थाना पुरुवाला में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…