मुख्य समाचार

3 से 22 जुलाई तक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

किन्नौर(ब्यूरो रिपोर्ट),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 13 से 22 जुलाई, 2024 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर होंगे। इस दौरान वह जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकें करेंगे।यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि जगत सिंह नेगी 13 जुलाई को सायं 05 बजे कल्पा पहुंचेंगे तथा रात्रि ठहराव कल्पा में करेंगे। 14 जुलाई को उनका ठहराव कल्पा में रहेगा तथा 15 जुलाई को रिकांग पिओ में प्रातः 11 बजे जल शक्ति विभाग के पूह मंडल के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ताओं एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। राजस्व मंत्री 16 जुलाई को रिकांग पिओ में प्रातः 10 बजे लोक निर्माण विभाग के कल्पा मंडल के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ताओं एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा 17 जुलाई को कल्पा में ठहराव करेंगे। कैबिनेट मंत्री 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 19 जुलाई को वह रिकांग पिओ में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 12 बजे के उपरान्त लोक निर्माण विभाग के करच्छम मंडल के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ताओं एवं कनिष्ठ अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 20 व 21 जुलाई को कैबिनेट मंत्री कल्पा में ठहराव करेंगे। 22 जुलाई को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी कटगांव में आयोजित की जा रही अंडर-14 (छात्र व छात्राओं) खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे तथा सायं 04 बजे नारकंडा के लिए रवाना होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में कांग्रेस की जोन कोऑर्डिनेटर बैठक आयोजित, राजा वीरभद्र सिंह व सदानंद को दी श्रद्धांजलि

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कांग्रेस पार्टी की जोन…

4 hours ago

रेणुका जी बांध परियोजना के अन्तर्गत द्वितीय चरण में प्रभावित 04 गृह विहीन परिवारों की सूची अधिसूचित -उपायुक्त

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन 08 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने…

6 hours ago

10वीं में 666 अंक लाने वाले कनिष्क ठाकुर बने एक दिन के एसडीएम भरमौर

भरमौर ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जनजातीय उपमंडल भरमौर के मेधावी छात्र कनिष्क ठाकुर…

9 hours ago

दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, बिलासपुर में दहशत

ब्यूरो रिपोर्ट। बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से जानलेवा…

11 hours ago

गर्भवती पत्नी से पहले उजड़ गया सुहाग, चंबा में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है।…

12 hours ago

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…

1 day ago