मुख्य समाचार

शिमला : नगर परिषद रामपुर के नवीनतम अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव कोरम पूर्ण न होने पर स्थगित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नवीनतम चुनाव के लिए प्राधिकृत अधिकारी एवं उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में नगर परिषद के टाउन हॉल में आज प्रातः 11 बजे पार्षदों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर परिषद रामपुर के कुल 09 पार्षदों में से 06 पार्षदों की ही  उपस्थिति रही, जिनमें विशेषर लाल वार्ड नम्बर-2,  स्वाति बन्सल वार्ड न0-4, रोहिताश्रव सिंह मेहता वार्ड न0-5, कान्ता देवी वार्ड न0-6, गोविन्द राम वार्ड न0-7 व मुस्कान वार्ड न0-9 उपस्थित रहे, जबकि कोरम के लिए तीन चौथाई ( सात) पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य थी। इस बैठक में वार्ड न0-01 पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड न0-03 पार्षद प्रीति व वार्ड न0-08 पार्षद अश्वनी नेगी अनुपस्थित रहे। प्राधिकृत अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर ने नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हिमाचल प्रदेश नगर परिषद चुनाव नियम 2015 के 89(7) के तहत कोरम तीन-चौथाई पूर्ण न होने पर स्थगित कर दिए व अगली बैठक की तिथि 13 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे नगर परिषद टाउन हॉल रामपुर में ही निर्धारित की है।
इस अवसर पर नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी डॉ0 वरूण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

29 minutes ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

3 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

5 hours ago

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब दूसरी पत्नी भी हो सकती है पेंशन की हकदार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े एक अहम मामले में मानवीय…

5 hours ago

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

22 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

24 hours ago