मुख्य समाचार

शिमला : भारत मानक ब्यूरो के संदर्भ में कार्यशाला का आयोजन

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

भारत मानक ब्यूरो द्वारा उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में भारत मानक ब्यूरो द्वारा मानकीकरण प्रक्रिया एवं सोना एवं चांदी में हॉलमार्क चिन्ह पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परस्पर संवाद के माध्यम से उनके संशय दूर किए गए एवं उत्पादों की गुणवत्ता तथा अधिनियम में सजा के प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया।इसके अतिरिक्त कार्यशाला में आई.एस.आई चिन्ह तथा उपभोक्ता के अधिकारों एवं जौहरियों से उत्पादों के सत्यापन पर विस्तृत चर्चा की गई तथा भारत सरकार द्वारा समय-समय पर उपभोक्ताओं को मानक सुरक्षा पर जागरूक करने की गतिविधियों से अवगत करवाया गया ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के युग में उपभोक्ताओं के संवेदीकरण से सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यशाला के आयोजकों को लोगों को जागरूक करने के लिए बधाई दी तथा समय-समय पर इन कार्यशालाओं से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निरीक्षक चंदू लाल नेगी एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 hour ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

3 hours ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

2 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

3 days ago

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

6 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

7 days ago