राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
जिला संयोजक ब्रिजेश कंवर ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल 9 जुलाई 1949 से ही छात्र हित समाजहित और राष्ट्रहित में काम करती आई है ऐसे ही हर वर्ष 9 जुलाई को विद्यार्थी परिषद की विभिन्न इकाइयों द्वारा प्रदेश के कोने – कोने में उत्साह से मनाया जाता है। ऐसे ही इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर में अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन तय की गया है। जिसमें की जगह-जगह नुक्कड नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनेकों प्रकार की प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम करवाने जा रही है।
9 जुलाई से विद्यार्थी परिषद सक्रियता से अनेकों आयामों के माध्यम से प्रदेश भर में समाज एवं छात्रों के लिए काम करती आई है और करती रहेगी। जैसे सेवार्थ विद्यार्थी, विकासार्थ विद्यार्थी, राष्ट्रीय कलमंच, शोध, थिंक इंडिया, खेलो भारत, सविशकार जैसे अन्य आयामों के माध्यम से समाज में काम करना। जिला संयोजक ब्रिजेश कंवर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों को अपने अनेकों आयामों के माध्यम से विद्यार्थी परिषद से जोड़ने का करता आया है और जैसे कि विद्यार्थी परिषद आज तक समाजहित, छात्रहित और राष्ट्रहित में काम करती आई है वैसे ही आगे भी करती रहेगी।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…