मुख्य समाचार

शिमला : फैशन शो और पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहो0त्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर नगर निगम शिमला सुरिंदर चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण फैशन शो और प्रसिद्ध पाश्र्व गायिक महालक्ष्मी अय्यर रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाल पानी, जेसीवी स्कूल, डांस प्लेनेट, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई। ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार हार्दिक निहाल्टा, नेहा दिक्षित और कार्तिक ठाकुर, काकू कंवर, सरला दांगी, डॉ. मदन झाल्टा, किशन वर्मा तथा तान्त्रा बॉयज ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।इस दौरान वॉइस ऑफ़ शिमला के विजेता और उपविजेता नेहा दीक्षित और कार्तिक ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंच संचालक मनजीत माही और जयंत रहे। इस दौरान सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार अभिषेक जैन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की चैथी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यतिथि होंगे। यह सांस्कृतिक संध्या चिल्ड्रेन ऑफ़ द स्टेट के नाम रहेगी जिसमें बच्चों की प्रस्तुतियां भी शामिल रहेंगी। चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति देंगे। 4 दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन महानाटी का आयोजन पुलिस सहायता कक्ष के समीप सायं 5 बजे होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

18 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

19 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

19 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

20 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

20 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

20 hours ago