सराहां (अशोक चौहान/संवाददाता),
आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया | इस समारोह का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के महत्व से छात्रों को अवगत करवाना था | इस समारोह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए , जिसमें पेड़ों के रोपण , प्रदूषण पर निबंध प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता करवाई गई ,जिसमें बहुत से छात्रों ने भाग लिया समारोह के दौरान छात्रों को पर्यावरण के महत्व पर विचार करने और इसे सुरक्षित रखने की प्रेरणा मिली उन्होंने अपने पर्यावरण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प किया। इको क्लब के अध्यक्ष वर्षा कुमारी और शगुन गौतम द्वारा बच्चों को पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाया और रैली निकली गई। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रभारी विशाल पंडित ने छात्रों को पर्यावरण के महत्व से अवगत करवाया और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…