मुख्य समाचार

गुरु संज्ञास मेला रारंग 12 जून से किया जाएगा आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग का आयोजन 12 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी ने राज्य स्तरीय गुरु संज्ञास मेला रारंग की तैयारियों को लेकर मेला आयोजन समिति के मध्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पंचायत वासियों सहित खंड के लोगों के सक्रिय सहयोग से इस वर्ष भी मेले का आयोजन भव्य ढंग से किया जाएगा।

बैठक में मेले के उद्घाटन एवम समापन समारोह में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने को लेकर चर्चा की गई तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए जहां स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा वहीं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुकड़ नाटक, खेल प्रतियोगिताएं व अन्य प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दौरान विभिन्न महिला मण्डलों को भी रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा मेले के दौरान लोकगीत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी तथा मेले के अंतिम दिन स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि मेले का मुख्य आकर्षण जहां स्थानीय कलाकार, महिला मण्डलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगें वहीं स्थानीय प्राथमिक पाठशालाओं के बच्चों के मध्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। मेले के बैठक में मेले के संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का भी गठन किया गया। बैठक में तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह, थाना प्रभारी मूरंग जय सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग जगत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग कल्पा राकेश श्याम, रारांग ग्राम पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह, रारंग मंदिर कमेटी के प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार नेगी सहित अन्य शामिल रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago