राजनीति

शिमला संसदीय क्षेत्र से 02 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा आम चुनाव के लिए भरे गए नामांकन पत्रों को वापस लेने की अवधि के समाप्त होने के साथ ही अब 4-शिमला संसदीय क्षेत्र से 5 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं, जबकि 2 उम्मीदवारों ने बीते कल अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी, 4-शिमला (अ.जा) संसदीय क्षेत्र, अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जनता कांग्रेस के उम्मीदवार रोबट कुमार, निवासी गाँव ढबलोग डाकघर ममलीग तहसील कण्डाघाट जिला सोलन तथा निर्दलीय उम्मीदवार कुंदन लाल कश्यप, निवासी गांव बगोटी, डाकघर बड़ोग, तहसील ठियोग, जिला शिमला ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि अब चुनाव मैदान में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार मंगेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार रह गए हैं। 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago