राजनीति

आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना

कांग्रेस का किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया, तो उसका वोट बेकार जाना तय

कुल्लू (आशा डोगरा),
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेताओं को उनके पाकिस्तान समर्थित बयान के लिए जमकर हमला बोला। आनी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि वे कहते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। अरे भाई, नहीं पहनी हैं तो हम पहना देंगे। पाकिस्तान को आटा चाहिए, बिजली चाहिए, हमें क्या पता उनके पास चूड़ियां भी नहीं हैं। देश कांग्रेस नेतृत्व वाली अस्थिर व कमजोर सरकार नहीं चाहता, देश का प्रधानमंत्री डरपोक नहीं चाहिए। ये लोग इतने डरे हैं कि इन्हें सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने पिछले सोमवार को कहा था कि पाकिस्तान के पास भी एटम बम है और उसने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का भी एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। वरना पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल इन बम का इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की लूट नहीं होने देंगे पीएम मोदी। कंगना ने कहा, कांग्रेस पार्टी के नेता दलित, महादलित, आदिवासी के आरक्षण को उनसे लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। यह देश ऐसे हरकत नहीं चलने देगा। पीएम मोदी जान की बाजी लगा देंगें, न संविधान में हाथ लगाने देंगे, न आरक्षण छीनने देंगे। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। कांग्रेस का किसी ने गलती से भी बटन दबा दिया तो उसका वोट बेकार जाना तय है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

12 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

13 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

13 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

13 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

15 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

15 hours ago