मुख्य समाचार

कुल्लू : एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में ‘ स्वच्छता पखवाड़ा ‘ हुआ का शुभारंभ

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एनएचपीसी की पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण-।। में “स्वच्छता पखवाड़ा-2024” का आयोजन 16 मई से 31 मई 2024 तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने आज नगवाईं कार्यालय परिसर में कार्मिकों को ‘स्वच्छता के लिए शपथ’ दिलवाई। इस दौरान परियोजना के पी. के. श्रीवास्तव, ग्रुप उप महाप्रबंधक (सिविल), श्र्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), डॉ. ज्योतिर्मय जैन, सीएमओ, अंगद कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल), अरविंद कौशिक, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में परियोजना के पावर हाउस सैंज, बांध परिसर कार्यालय मणिकरण एवं गड़सा कार्यालय में स्वच्छता शपथ ग्रहण की गई। इस पखवाड़े के दौरान परियोजना द्वारा अपने सभी कार्यस्थलों पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, कार्यालय में कार्यस्थल, केबिन, परिसर की साफ-सफाई, स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए स्वच्छता पर व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता और स्वच्छता के महत्त्व के बारें में कार्मिकों के साथ-साथ स्थानीय जनता को जागरूक करने हेतु गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

9 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago