अपराध /दुर्घटना

पुलिस थाना नाहन की टीम ने बरामद किया 24 ग्राम चिट्टा

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

15 मई को A.H.T.U. / महिला पुलिस थाना नाहन, जिला सिरमौर की पुलिस टीम गश्त व सुराग बुरारी, आबकारी एवं मादक पदार्थ अधिनियम, मानव तस्करी, अंग तस्करी, जबरन मजदूरी, वैश्यावृति एवं अवैध खनन हेतु बनोग, मझोली, जलापड़ी व जबलबाग इत्यादि की तरफ रवाना थी तो गश्त के दौरान समय करीब 05:55 बजे शाम पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वीर विक्रम वीरु दाई जो मझोली जलापड़ी का रहने वाला है तथा जलापड़ी में स्थित अपने रिहाईशी मकान में शिवम रमौल व रवी ठाकुर के साथ मिलिभगत से चिट्टा/ हेरोईन बेचने का काम करता है, और वीर विक्रम उपरोक्त आज भी उक्त दोनों युवकों के साथ मिलकर अपने रिहाईशी मकान से स्थानीय युवकों को चिट्टा/हेरोईन बेच रहा है ।
गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वीर विक्रम वीरु दाई उपरोक्त के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई, जहां पर पुलिस टीम को वीर विक्रम वीरु दाई निवासी गांव जलापड़ी, नाहन, उम्र 39 वर्ष, शिवम रमौल, निवासी गांव नौणी का बाग, बिल्ली वाला, नाहन, उम्र 23 वर्ष तथा रवि ठाकुर निवासी गांव गहल डिमाईना, कोरग, तहसील संगडाह, जिला सिरमौर, उम्र 22 वर्ष, उपस्थित मिले । जिसके उपरान्त पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार गवाह, वीर विक्रम उर्फ वीरू दाई व शिवम रमौल तथा रवि ठाकुर की उपस्थिति में आरोपी के घर की तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने वीर विक्रम वीरु दाई के रिहायशी मकान के कमरा में रखी अलमिरा के अन्दर से 24 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन, बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से ₹ 52,080 /- करंसी नोट (जो मादक पदार्थ चिट्टा/ हेरोइन के बेचने से अर्जित होना प्रतीत हो रहे थे) की बरामदगी भी की गई है तथा साथ ही साथ पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 06 UNISAFE 03 ml disposable syringe, भी बरामद की गई है । जिसपर वीर विक्रम उर्फ वीरू दाई व शिवम रमौल तथा रवि ठाकुर उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 89/24 दिनांक 15-05-2024, नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS Act) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त करने हेतु उक्त तीनों आरोपियों को आज दिनाँक 16-5-2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

    जिला सिरमौर पुलिस द्वारा स्थानीय बुजुर्ग व्यक्ति का ATM बदलकर पैसे चुराने वाले आरोपी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की | गौरतलब है कि श्री अनुप आनन्द भटनागर, निवासी विला राउंड नाहन जिला सिरमौर ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज कारवाई थी कि दिनांक 23-04-2024 को एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा एटीएम से पैसे निकालने के दौरान किसी व्यक्ति ने इनका एटीएम कार्ड चोरी करके अंकित चौहान नाम के किसी अन्य एटीएम कार्ड से बदल दिया और उस अज्ञात व्यक्ति के द्वारा इनके खाता से ATM के माध्यम से कुल 74000/- रुपये की निकासी की गई है । जिस पर पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 80 /2024, दिनांक 09-05-2024, निम्नधारा 420 भारतीय दंड सहिंता के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।


    मामले को गंभीरता से देखते हुए तथा आरोपी तक पहुँचने के लिए श्री योगेश रोल्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर के नेत्रित्व में एक SIT का गठन किया गया । SIT द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए दिनांक 15-05-2024 को उक्त अभियोग वांछित एक व्यक्ति निखिल ठाकुर, निवासी मकड़, फरेर, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश को जीरकपुर पुंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । उक्त गिरफ्तार आरोपी निखिल ठाकुर को आज दिनाँक 16-05-2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दिनांक 20-05-2024 तक 05 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज गया है । मामले आगामी अन्वेषण जारी है ।
    ठगी तथा साइबर अपराधों के बढ़ते हुये मामलों को मद्देनजर रखते हुये जिला सिरमौर की स्थानीय जनता से यह अपील की जाती है कि वह अपने मोबाइल फोन का प्रयोग बहुत सावधानी से करें तथा Facebook, Whatsapp इत्यादि का इस्तेमाल करते हुये बहुत ऐतिहात बरतें । कोई भी अनावश्यक Application इत्यादि को अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड ना करें और ना ही अपनी कोई निजी जानकारी तथा अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी, ATM के पासवर्ड तथा OTP इत्यादि किसी के साथ सांझा करें । यदि उनके मोबाईल पर किसी अजनबी फोन नंबर से कॉल या विडियो कॉल आती है तो उसे ना सुने । यदि गलती से फोन उठा ही लें तो जैसे ही पता चले कि Call किसी अजनबी की है तो उसे तुरंत काट दें तथा किसी तरह की चैटिंग भी अजनबी नंबर से ना करें अन्यथा आप कभी भी साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं ।
    दिनांक 15-05 -2024 को पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति रमेश चंद निवासी गांव डोईयांवाला डा0 गिरी नगर तह0 पांवटा-साहिब जिला सिरमौर के रिहायशी मकान पर दबिश देकर उसके कब्जे से अवैध तौर पर खुद तैयार की हुई 10 लीटर शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । जिसपर रमेश चंद उपरोक्त के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

    Himachal Darpan

    Recent Posts

    हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

    ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

    10 hours ago

    हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

    ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

    1 day ago

    बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

    ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

    1 day ago

    किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

    ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

    2 days ago

    सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

    ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

    2 days ago

    घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

    2 days ago