मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन का आयोजन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की गई, जिसमें 4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप उपस्थित रहे। सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि रेंडमाइजेशन के उपरांत पोलिंग पार्टियां तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों की तैनाती लगभग 120 प्रतिशत की गई है ताकि आवश्यकता के आधार पर उन लोगों की तैनाती की जा सके। जिला में कुल 1058 मतदान केन्द्रों के लिए 5388 पीआरओ, एपीआरओ और पीओ को विधानसभा क्षेत्रवार दूसरी रेंडमाइजेशन के उपरांत तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 32 मतदान केन्द्रों को महिलाओं, युवाओं एवं विकलांग लोगों द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शेष 1026 मतदान केन्द्रों के लिए 4944 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि 60-चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 148, 61-ठियोग के लिए 158, 62-कसुम्पटी के लिए 104, 63-शिमला के लिए 87, 64-शिमला ग्रामीण के लिए 129, 65-जुब्बल-कोटखाई के लिए 129, 66-रामपुर के लिए 152 तथा 67-रोहडू के लिए 119 पोलिंग पार्टी की रेंडमाइजेशन की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.0.

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

11 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago