शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
शिमला शहर की स्वीप टीम ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालूगंज में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें 63-शिमला शहरी की स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ० सुरेश कुमार ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जाने वाले इस विशेष कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक बताया और विद्यार्थियों को फॉर्म नंबर 6 ,7 व 8 की विस्तृत जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग जनों को घर से मतदान करने सुविधा तथा अन्य मतदाताओं को मतदान केंद्र पर दी जाने विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा राणा, ई.एल.सी क्लब की प्रभारी अनीता वर्मा प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र, प्रवक्ता रेखा ठाकुर, यशवंत सिंह, नीरज शर्मा, अनुपम गुलेरिया, विवेक शर्मा, ज्योति, दीपक वर्मा, नीलम कुमारी, संदीप कुमार, प्रदीप सावंत डीपी, सुनीता कुमारी, विपना ठाकुर, रूबी वैद्य, हिमांशु बांछटा, डॉ० राजेश शर्मा, संदेश कुमारी, नेहा ठाकुर तथा वीना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पांवटा साहिब के भूपूर में शुक्रवार को…